उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति ने उठाया आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद का बीड़ा - ripe news

Vishal Dubey
0
उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति ने उठाया आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की मदद का बीड़ा
देहरादून। समय बदल रहा है, लेकिन आज भी हमारे समाज में दिव्यांगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, विशेष कर दिव्यांग जब कोई लड़की हो, जिसके सामने आर्थिक समस्या के अलावा उसकी शादी की भी समस्या बड़ी होती है। लेकिन समाज में कई ऐसे एनजीओ हैं, जो दिव्यांगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं, जो समाजसेवा के जरिए हर किसी की मदद को तत्पर रहते हैं। ऐसी ही एक एनजीओ है उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति इंद्रप्रस्थ (पंजी.), जो दिव्यांगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहती है।
इसी क्रम में एनजीओ ने पोखाल के पौढी गढवाल निवासी 23 वर्षीय निकिता को कन्या दान के रूप में 10 हजार की एक छोटी सी राशि भेंट दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि निकिता के माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है। 
इस मौके पर एनजीओ के मीडिया प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया, “समिति के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र देवियाल के माध्यम से हमें निकिता के बारे में पता चला, तो समिति के अध्यक्ष ने फैसला लिया, हमसे जो निकिता के लिए हो पाएगा, हम करेंगे।  फिलहाल हम अभी निकिता की एक छोटी सी सहायता ही कर पा रहे हैं, लेकिन हमारा प्रयास सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहेगा, हम उत्तराखंड के सभी आर्थिक रुप से कमजोर और जरूरतमंद दिव्यांगो और गरीबों की सहायता के लिए  प्रयासरत रहेंगे।”
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आनंद रौतेला, संयोजक राजू बोरा, कोषाध्यक्ष-जितेन्द्र देवियाल,कृष्णा न्याल और मीडिया प्रभारी ललित बिष्ट आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top