PM Modi Kushinagar Visit: प्रधानमंत्री ने कुशीनगर को दी विकास योजनाओं की सौगात, बोले- योगी राज में माफिया पानी मांग रहा

Vishal Dubey
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात दी। 589 एकड़ में 260 करोड़ की लागत से बने इस हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक हवाई अड्डा वाला प्रदेश बन गया है। यह उत्तर प्रदेश का तीसरा और सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट भी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने महापरिनिर्वाण स्थल में बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और भिक्षुओं को चीवर दान किया। पीएम मोदी ने अभिधम्म समारोह को भी संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री यहां 180.6 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण और 281 करोड़ रुपये से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राममनोहर लोहिया जी कहते थे कि 'कर्म को करुणा से जोड़ो', लेकिन पहले की सरकारों ने गरीब के दर्द की परवाह नहीं की। पहले की सरकारों ने अपने कर्म को घोटालों और अपराधों से जोड़ा।यूपी के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि इन लोगों की पहचान समाजवादी की नहीं, परिवारवादी की बन गई है। इन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार का भला किया, समाज का और उत्तर प्रदेश का हित भूल गए। यूपी में कर्मयोगी की सरकार बनने का सबसे बड़ा लाभ यहां की माताओं-बहनों को हुआ है। जो नए घर बने उसमें से अधिकांश की रजिस्ट्री बहनों के नाम हुई। इज्जत घर बने, तो बहनों की सुरक्षा के साथ उनकी गरिमा की रक्षा हुई। पहले यूपी में हर बड़े अभियान को चुनौती मान लिया जाता था, लेकिन आज देश में प्रतिदिन औसतन सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला अगर कोई राज्य है, तो उस राज्य का नाम उत्तर प्रदेश हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top