वाराणसी के नए CMO बने डॉ. राहुल सिंह:कोरोना की दोनों लहर के रणनीतिकारों में शामिल रहे डॉ. वीबी सिंह हुए रिटायर

Vishal Dubey
0
वाराणसी के नए चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. राहुल सिंह को बनाया गया है। इससे पहले CMO डॉ. वीबी सिंह थे। उनका कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। डॉ. वीबी सिंह आज रिटायर भी हो गए। शाम को उन्होंने अपना कार्यभार वाराणसी के जिला कुष्ठ व क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह को सौंप दिया है। वहीं शासन के अगले आदेश तक डॉ. राहुल सिंह जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बने रहेंगे।

कोरोना की दोनों लहर में बने रणनीतिकार
कोरोना की दोनों वेब में जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. वीबी सिंह के ही ऊपर थी। कोरोना काल में उन्होंने अपने पिता को खोया। इस बीच वह खुद कोरोना पॉजिटिव भी हुए। अधिकारियों ने कहा कि उनकी रणनीति से ही दोनों लहर से निबटने में शहरवासियों को निबटने में काफी मदद मिली। उनका योगदान कई मायनों में भूलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य की कई योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों को एक नया रूप दिया है। सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन भी किया है। इसके लिए समय-समय पर उन्हें व विभाग को राज्य एवं जिला स्तर पर सम्मानित भी किया गया। अगस्त में शासन की ओर से डॉ. वीबी सिंह को अपर निदेशक के रूप में पदोन्नत भी किया गया था। रिटायर होने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top