बारिश ने केस्को के फाल्ट एक बार फिर से बढ़ा दिए है। सोमवार का दिन भी फाल्ट के नाम ही रहा। लगभग 6 लाख की आबादी का बुरी तरह से प्रभावित रही। केस्को के मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर अंबेडकर ने बताया कि बारिश के चलते सोमवार को फाल्ट बढ़ गए थे। जिनमें से अधिकतर को ठीक कर दिया गया। कुछ पर मरम्मत कार्य देर रात तक चलता रहा है। जिन्हें बहुत जल्द ठीक कर लिया जायेगा।
दिन भर होता रहा फाल्ट ठीक करने कार्य,
वर्ल्ड बैंक बर्रा के गुजैनी उपकेंद्र बर्रा ग्राम फीडर की आपूर्ति एच टी लाइन पर पेड़ आने के कारण 1 से 3 बजे तक बन्द रही। गुजैनी उपकेंद् के सीपीडब्लूडी फीडर की आपूर्ति इनसोलेटर फ़ाल्ट होने के कारण 5 से 07 बजे ब्रेकडाउन रहा। हंसपुरम खंड के मंडी परिषद उपकेंद्र और न्यू गल्ला मंडी फीडर की आपूर्ति आइसोलेटर पंचर होने के कारण 1 से 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। देहली सुजानपुर खंड के गोपाल नगर फीडर की आपूर्ति 10 से 2 बजे बाधित रही। जाजमऊ खंड के वाजिदपुर उपकेंद्र और दुर्गा मंदिर फीडर की आपूर्ति एलटी लाइन टूटने के कारण 12 से 2 बजे तक ब्रेकडाउन रहा। देहली सुजानपुर उपकेंद्र के केडीए फीडर की आपूर्ति गोपाल नगर फीडर का एच टी इनसोलेटर चेक करने के लिए दोनों लाइन एक पोल पर होने के कारण दोपहर 2 से 4 बजे तक शट डाउन रहा।
देर रात तक चलता रहा मरम्मत कार्य,
नवाबगंज खंड के चिड़ियाघर उपकेंद्र के सभी फीडर की आपूर्ति इंकमर मे फ़ाल्ट आने के कारण 12 से 2 बजे तक बन्द रही। 3 बजे सबस्टेशन की ट्रोलि मे फ़ाल्ट आने के कारण शट्डाउन करना पड़ा। केस्को की टीम देर रात तक मरम्मत कार्य करती रही। रतनपुर खंड के शास्त्री नगर उपकेंद्र और सेंट्रल पार्क फीडर की आपूर्ति एचटी लीड फ़ाल्ट होने के कारण 5 से 8 बजे तक ब्रेक डाउन रहा। शाम सात बजे एक बार फिर शास्त्री नगर उपकेंद्र के 10 दुकान फीडर की आपूर्ति एचटी लीड फ़ाल्ट होने के कारण ब्रेकडाउन करना पड़ा। देर रात तक कार्य केस्को टीम मरम्मत कार्य मे लगी रही।
