UP: विंध्याचल में बड़ा हादसा, गंगा में नाव पलटने से तीन बच्चों समेत छह डूबे, बिहार और झारखंड से दर्शन करने आया था परिवार

Vishal Dubey
0

विंध्याचल स्थित अखाड़ा घाट के सामने गंगा में झारखंड के रांची और बिहार के बक्सर के श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से छह लोग लापता हो गए। जबकि आठ लोगों को स्थानीय नाविकों ने बचा लिया। लापता लोगों की तलाश में पुलिस और गोताखोर देर शाम तक जुटे रहे। हादसे के समय नाव में 14 लोग सवार थे। 

झारखंड के रांची के धुरवा निवासी 35 वर्षीय राजेश तिवारी,  अपने जीजा बक्सर निवासी विकास और अपने साल जमशेदपुर निवासी दीपक को परिवार सहित विंध्यधाम दर्शन के लिए आया था। बुधवार को दर्शन पूजन के पूर्व तीनों परिवारों के 12 लोग अखाड़ा घाट से उस पार जाने के लिए नाव में सवार हो गए। साथ में एक फोटोग्राफर को भी बैठा लिया। स्नान करने के बाद सभी उसी नाव से वापस लौट रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top