भारत बंद के बीच सिंघु बॉर्डर पर किसान की मौत, पुलिस बोली दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत - ripe news

Vishal Dubey
0

किसानों के भारत बंद के दौरान दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा है कि किसान की मौत का असली कारण पोस्ट मॉर्टम के बाद ही पता लगेगा। केंद्र सरकार के लाए तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में देशभर के 40 से ज्यादा किसान संगठनों ने आज भारत बंद किया हुआ है।  

किसान संगठनों ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए यह भारत बंद बुलाया है, जिसके तहत सभी सरकारी और निजी दफ्तरों, संस्थानों, दुकानों और उद्योगों को बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सभी जरूरी सेवाएं जैसे अस्पताल, मेडिकल स्टोर आदि अपना काम जारी रख सकते हैं। भारत बंद की वजह से जगह-जगह भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top