ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार (Narendra Modi Government) में दम है, तो तालिबान (Taliban) को आतंकी (Terrosist) घोषित करें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) के 'अब्बाजान' (Abbajaan) वाले बयान पर कहा कि योगी झूठ बोलते हैं। वे सोचते हैं कि इससे वे अपनी गिरती साख को उठा लेंगे। ओवैसी ने कहा कि सीमाचंल (Seemanchal) क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने पत्र जारी कर आम जनता से अपील की है कि वे सीमावर्ती गांवों में अवैध घुसपैठियों एवं संदिग्धों की जानकारी दें। आवैसी ने क्षेत्र विशेष को चिह्नित कर जारी इस फरमान पर आपत्ति दर्ज की है। औवेसी ने इसे बिहार सरकार द्वारा चोर-दरवाजे से एनआरसी लागू करने की कोशिश बताया है। उल्होंने कहा कि एआइएमआइएम का विस्तार बिहार में अब सीमांचल के बाहर भी होगा।
