Petrol-Diesel के दाम में हो सकती है और बढ़ोत्तरी, जानिए वजह

Vishal Dubey
0

पिछले एक पखवाड़े से देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम आने फिलहाल देश के अनुकूल स्तर पर आता नहीं दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों का आकलन कहता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रूख फिर से बन चुका है जिसका असर घरेलू बाजार में निश्चित तौर पर दिखाई देगा।

आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी के आसार

पिछले सप्ताह शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 75.31 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गई। हालांकि इसमें इस सप्ताह थोड़ी नरमी देखी गई है। लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें आने वाले दिनों में और इजाफा होगा। तेल कंपनियों के अनुसार ऐसी परिस्थिति में मूल्य वृद्धि को ज्यादा दिनों तक रोके रखना संभव नहीं हो सकेगा।

पिछले 10 दिनों में कच्चा तेल लगभग तीन डालर प्रति बैरल महंगा हुआ है। यह पिछले छह हफ्तों का शीर्ष स्तर है। तेल कंपनियों को लगता है कि डीजल की मांग इस बार त्योहारी सीजन के दौरान कोरोना से पहले के स्तर पर पहुंच जाएगी। सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष 20 अगस्त तक कच्चे तेल के दाम में गिरावट का जो दौर था, वह अब खत्म हो चुका है।

इसके पीछे कई कारण हैं। एक तो वैश्विक इकोनामी में तेजी से सुधार की संभावना तेज हुई है। अमेरिका के कच्चा तेल भंडार में कमी की रिपोर्ट आने से भी अंतरराष्ट्रीय बाजार को मजबूती मिली है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top