जानिए, क्या है मैनपुरी में छात्रा की मौत का अनसुलझा राज ? DGP मुकुल गोयल को कल तक प्रयागराज न छोड़ने का आदेश

Vishal Dubey
0
16 सितंबर 2019 को भोगांव के नवोदय विद्यालय में फांसी पर लटकी मिली छात्रा की मौत पहेली बन चुकी है। हाईकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर प्रदेश के डीजीपी सहित तीन जिलों के एसपी बुधवार को पेश हुए तो ये मामला फिर से चर्चा का विषय बन गया। महेंद्र प्रताप सिंह की जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एम एन भंडारी तथा न्यायमूर्ति ए के ओझा की खंडपीठ ने डीजीपी से कहा है कि तत्कालीन एसपी को हटाया जाए या जबरन सेवानिवृत्त करें। कोर्ट ने पंचनामे की  वीडियो रिकार्डिंग देखी। कोर्ट ने पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और डीजीपी को पूरी तैयारी के साथ कर कोर्ट में आने का निर्देश दिया। कहा कि कल तक प्रयागराज ना छोड़े। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top