भविष्य में हरदोई रोड से आने-जाने वालों को भी टोल टैक्स चुकाना होगा। लखनऊ-हरदोई सीमा पर शहजनवा गांव के पास टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने जमीन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब एनएचएआई को मुआवजा देकर बैनामा कराना होगा। इसके अलावा लखनऊ-हरदोई रोड को चार लेन करने के लिए 17 गांव दायरे में आ रहे हैं।
शासन स्तर से हरदोई रोड को चार लेन बनाने का काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम भू अभ्याप्ति प्रथम राम अरज के अनुसार जिस एक गांव की जमीन ली गई है, उसका पूरा विवरण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेज दिया गया है। बाकी 16 गांवों की जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई अभी रुकी है।
