सुपरफास्ट ट्रेन बनकर लौटेगी वरुणा एक्सप्रेस, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने वाराणसी कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशुतोष गंगल ने बुधवार को कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ आए नई दिल्ली मुख्यालय के ब्रांच अफसरों ने परियोजनाओं का स्थलीय मुआयना किया। लखनऊ मंडल में ट्रेक मेंटेनर को रक्षक डिवाइस से लैस किया जाएगा।
