वाराणसी में अब 16 गुना अधिक क्षमता से चलेगा पराग डेयरी प्लांट, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड को संचालन का जिम्मा
नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के नियंत्रण में आने के बाद डेयरी के पूर्ण क्षमता में संचालित करने की उम्मीद है। इस लिहाज से बोर्ड इसे विकसित करेगा। माना जा रहा है कि किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है ताकि पशुपालन को बढ़ावा मिल सके।
