UPPSC की APS 2013 की भर्ती निरस्त, नियम विरुद्ध छूट और धांधली का आरोप; नए सिरे से निकलेगा विज्ञापन
UPPSC APS 2013 Recruitment यूपीपीएससी ने बड़ा निर्णय लेते हुए अपर निजी सचिव 2013 की भर्ती को निरस्त कर दिया है। भर्ती में नियम विरुद्ध टाइप टेस्ट व शार्टहैंड में आठ-आठ प्रतिशत की छूट देने व धांधली करने का आरोप है। यह मामला हाई कोर्ट में लंबित है।
