UP के चार दिनी दौरे पर लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, गवर्नर व सीएम ने किया स्वागत
President RamNath Kovind लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमौसी पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगवानी तथा स्वागत किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द गुरुवार से उत्तर प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगे।
