UP सरकार ने भ्रष्टाचार पर चार वर्षों में कसा शिकंजा, EOW जांच में 175 भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी बेनकाब
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टालरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार के मामलों में जांच एजेंसियों ने लगातार बड़ी कार्रवाई की है। इस कड़ी में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अलग-अलग मामलों में भ्रष्टाचार में लिप्त 175 सरकारी अधिकारियों व कर्मियों को भी बेनकाब किया है।
