UP DGP मुकुल गोयल का महिला बीट अधिकारियों को निर्देश- छोटी से छोटी शिकायतों को भी गंभीरता से देखें
डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि महिला बीट पुलिस अधिकारी अपनी बीट में जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित करने के साथ ही उनके साथ किसी भी तरह की हिंसा के मामले में या अन्य कोई अपराध होने की स्थिति में तत्काल थाने को सूचना देंगी और अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगी।
