UP Board Result 2021: अंकपत्र में विसंगतियों की भरमार, क‍िसी का नंबर कम तो कहीं नंबर की जगह क्रास का न‍िशान -Ripe News-

Vishal Dubey
0
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट में विसंगतियों के मिलने का सिलसिला जारी है। क्षेत्रीय कार्यालय विद्यार्थियाें के प्राप्त प्रत्यावेदनों के आधार पर बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय भेजकर दुरुस्त कराने में जुटा है। हाईस्कूल व इंटर के रिजल्ट में विसंगतियों में सर्वाधिक प्रोन्नत के बाद भी अंकपत्र में नंबर के स्थान पर क्रास अंकित होना, विदहेल्ड व कम नंबर आने के मामले हैं।प्रत्यावेदनों के आधार विसंगतियों को निस्तारण में जुटा क्षेत्रीय कार्यालय

रिजल्ट में विसंगतियों की शिकायतें गोरखपुर के अलावा आसपास के जनपदों से भी आ रहीं हैं। इनमें देवरिया व संतकबीरनगर, महराजगंज व कुशीनगर समेत अन्य जिले हैं। इन जनपदों के कई विद्यालयों में कुछ छात्रों के रिजल्ट ठीक हैं तो कुछ के अंकपत्र पर नंबर की जगह क्रास बना हुआ है। जबकि कम नंबर आने से कई स्कूलों में विद्यार्थी परेशान हैं। कम नंबर के मामले इंटर की अपेक्षा हाईस्कूल में अधिक हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top