सारनाथ के बौद्ध भिक्षुओं में नाराजगी, कहा- आस्था से खिलवाड़ नहीं करे वाराणसी नगर निगम
चौखंडी स्तूप के सामने वाहन पार्किंग में नगर निगम की ओर से कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने से बौद्ध भिक्षु आहत हैं। बौद्ध भिक्षुओं ने नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम से कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तत्काल बंद करने की मांग की है।
