यूपीएसएसएससी पीईटी के एडमिट कार्ड जारी हुए - Ripe News

Vishal Dubey
0
यूपीएसएसएससी पीईटी के एडमिट कार्ड जारी हुए

—परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

—20 लाख 73 हज़ार 540 परीक्षार्थियों ने पीईटी के लिए आवेदन किया है।

—इस परीक्षा के ज़रिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी स्तर के करीब 40 हजार पदों को भरा जाएगा। 

—-खाली पड़े पदों का विवरण इस प्रकार है-
- लेखपाल                        7882
- बेसिक शिक्षा                   1055
- माध्यमिक शिक्षा                500
- विभिन्न विभागों में लिपिक   7000
- लेखा परीक्षक                  1303
- ग्राम्य विकास                  1658
- परिवार कल्याण               9222
- बाल विकास पुष्टाहार        3448
- नगर निकाय                    383

—सबसे पहले पीईटी परीक्षा होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा।

—पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई अभ्यर्थी पीईटी में नहीं बैठता है तो वह आयोग की भविष्य में निकलने वाली भर्तियों की परीक्षाओं की मुख्य परीक्षा में बैठने योग्य नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top