वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर आटो और टैक्सी चालक बेलगाम, प्लेटफार्म पर यात्रियों से करते हैं जबरदस्ती
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर इन दिनों हर कोई अपनी मनमानी करने पर तुला है लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। आटो और टैक्सी चालक प्लेटफॉर्म पर घुसकर बेरोकटोक सवारी पकड़ रहे हैं। ट्रेन से उतरने वाला हर तीसरा- चौथा यात्री उनकी ज्यादती का शिकार होता है।
