बस्‍ती में अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, एक की मौत -Ripe News-

Vishal Dubey
0
बस्‍ती जिले के चौरी मसकनवा मार्ग पर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के उल्लाह (पेरिपोखर) गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
ससुराल हरीगांव आए थे 25 वर्षीय राकेश

25 वर्षीय राकेश पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम जिगनी थाना सादुल्लाह नगर, जनपद गोंडा अपने ससुराल परशुरामपुर थाने के हरीगांव आए हुए थे। उनकी पत्नी पहले से ही अपने मायके में थी। राकेश अपनी पत्नी और बच्चे से मिलकर बाइक से घर के लिए निकला। इसी बीच हादसे का शिकार हो गया। हादसे में राकेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परशुरामपुर थाने के एसएसआइ अरविंद यादव ने बताया कि हादसा संज्ञान में है। अभी पीड़‍ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top