गोरखपुर से सड़क मार्ग से प्रयागराज और वाराणसी जाने वालों सफर एसी बसों ने सुहाना बना दिया है। राप्तीनगर डिपो के बसों के बेड़े में शुक्रवार को पांच एसी बसें शामिल हुई थीं। ये सभी बसें गोरखपुर से प्रयागराज और वाराणसी के बीच चलेंगी। कचहरी बस स्टेशन से इन बसों का संचलन किय जाएगा। शनिवार को भी 10 एसी बसें शामिल की जाएंगी। ये बसें लखनऊ और दिल्ली रूट पर चलेंगी। डिपो की 52 एसी बसों में 42 खराब हैं। उनके मरम्मत का काम चल रहा है। उनका संचलन शुरू होने के बाद बस से यात्रा करने वालों को काफी सुविधा हो जाएगी।
गर्मी की वजह से बढ़ गई थी मुश्किल, बस का सफर करने से लोग करने लगे थे परहेज
प्रयागराज और वाराणसी के लिए गोरखपुर से बड़ी संख्या में लोग बस से सफर करते हैं। बस से लखनऊ औद दिल्ली जाने वाले यात्रियों की तादात भी काफी अधिक है, लेकिन गोरखपुर के रेलवे और कचहरी बस स्टेशन से चाली एसी बसों के खराब हो जाने की वजह लोगो की समस्या बढ़ गई थी। सिर्फ साधारण बसों का ही संचलन होने की वजह से काफी यात्री बस से सफर करने से कतराने लगे थे। जिससे परिवहन निगम की आय में लगातार िगिरावट हो रही थी। एसी बसों का संचलन शुरू होने से यात्रियों को सुविधा हो जाएगी और परिवहन निगम की आय भी बढेगी।
