बरेली में महिला के पैरों तले खिसकी जमीन, तीन साल से पहचान छिपाकर साथ रह रहा था दूसरे समुदाय का युवक, बोला- हमारा यही काम है -Ripe News-

Vishal Dubey
0
यूपी के बरेली में पहचान छिपाकर एक मुस्लिम युवक तीन साल से महिला के साथ रह रहा था। प्रेमिका के एक फोन काल से आरोपित का भेद खुलते ही महिला ने सवाल किया तो आरोपित उसे धमकाने लगा। पिटाई कर दी। इसके बाद प्रेमिका के साथ ही रहने की बात कहकर महिला को छोड़कर चला गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी के साथ मुख्यमंत्री से भी की है और न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता महिला मूलरूप से भोजीपुरा की रहने वाली है। महिला के मुताबिक, उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा 13 साल बेटी 12 साल व तीसरा बेटा आठ वर्ष है। करीब पांच साल पहले महिला का पति पागल हो गया। वह दर-दर भटकने लगा। घर ही नहीं पहुंचा। महिला के सामने बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद बच्चों की परवरिश के लिए गांव से कमाने शहर चली गई। शहर के इज्जतनगर क्षेत्र में एक किराये के कमरे में बच्चों के साथ रहने लगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top