करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, गांव में शोक का माहौल -Ripe News-

Vishal Dubey
0
अकराबाद के गांव जसरथपुर में बीतीरात एक युवक को करंट लगने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग घर पहुंच गए और संत्‍वना दी। घटना से गांव में शोक का माहौल है। 

यह हैं हालात

गांव जसरथपुर निवासी मुकेश कुमार सूर्यवंशी गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करते है।गुरुवार की रात उनके दो बेटों व दो बेटियों में सबसे बड़ा अमन शौच के लिए घर के पास बने शौचालय जा रहा था। तभी वहां लगे कूलर से निकल रहे करंट की चपेट में आ गया।परिजन आननफानन में उपचार के लिए जेएन मैडिकल कालेज लेकर पहुंचे लेकिन वहां हड़ताल के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां अमन (12) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमन की मौत से परिवार में शोक का माहौलृ है। सुबह परिजनों ने गांव के निकट शमशान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top