सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को बताईं अनवरगंज रेलमार्ग से कानपुर में जाम की दुश्वारियां -Ripe News-

Vishal Dubey
0
अनवरगंज मंधना रेल लाइन की दुश्वारियां एक बार फिर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा तक पहुंची हैं। इस बार सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने शहर के विकास में बाधा बनी इस सबसे बड़ी समस्या को उनके सामने रखा। इसके साथ ही उन्होंने बिठूर रेल लाइन पर जल्द ट्रेन चलाने की बात भी कही।अनवरगंज मंधना रेल लाइन जहां शहर के विकास में बाधा है वहीं लाइफ लाइन जीटी रोड पर जाम का सबसे बड़ा कारण भी है। दैनिक जागरण अभियान चलाकर इससे हो रही समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। बुधवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने लोकसभा सत्र के दौरान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात की और उन्हें इस गंभीर समस्या के बारे में बताया। उन्होंने मंधना से पनकी को जोडऩे की बात कही ताकि रेल लाइन समाप्त होने से इस क्षेत्र का विकास हो सके और जाम से आम जनता को राहत मिले। चेयरमैन ने जल्द से जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। सांसद ने बिठूर लाइन पर ट्रेन चलाने की बात भी कही ताकि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बिठूर आवागमन में सुगमता हो। उन्होंने ऊंचाहार एक्सप्रेस को कंचौसी स्टेशन पर ठहराव दिए जाने एवं कानपुर फतेहपुर मेमू का पुन: संचालन शुरू कराने की भी मांग की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top