कल्‍याण सिंह का निधन : यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्‍कूल व दफ्तर - Ripe News

Vishal Dubey
0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता कल्याण सिंह का 89 वर्षीय में कल निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार (23 अगस्त) को अलीगढ़ के नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा। इसके चलते कल यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यूपी सरकार ने शनिवार को कल्‍याण सिंह के निधन पर शोक जताते हुए प्रदेश में तीन दिनों के राजकीय शोक और कल सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की थी।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक के साथ ही पार्टी की ओर से भी किसी कार्यक्रम का आयोजन इन तीन दिनों में नहीं आयोजित किया जाएगा। यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है, जिस दौरान सभी कार्यालयों, स्‍कूलों में अवकाश रहेगा। इसकी घोषणा उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से की गई है, जिसके मद्देनजर सोमवार को प्रदेश में सभी स्‍कूल व अन्‍य दफ्तर बंद रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top