मऊ में सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे दो किशोरों को वाहन ने कुचला, एक की मौत -Ripe News-

Vishal Dubey
0
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ के पास सेना मेंं भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दौरान हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में दूसरे को भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह सेना में भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किशोर का शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। आनंद (14) वर्ष प्रतिदिन की भारतीय सुभाष सेना में भर्ती की तैयारी के लिए और मैं दौड़ लगा रहा था। अभी वह अपने गांव गढ़वा से निकलकर मऊ बलिया राजमार्ग पर पहुंचा था कि अचानक पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top