यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अचानक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की चर्चा ने फिर से जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अचानक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट करने के लिए राजभवन पहुंचे। उनका यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था।
