एएसपी ने बताया कि 20 जुलाई की रात को घुघली थाना क्षेत्र के भिस्वा उर्फ कोटिया निवासी डा. रामप्रताप श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी से क्लिनिक बंद कर घर लौट रहे थे। कि गांव के बाहर ही उन्हें एक अपाची पर आए तीन लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रोकने के बाद मारपीटकर उनसे उनका मोबाइल और बाइक छिनकर भाग निकले।मामले की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। इसी बीच मोबाइल नेटवर्क के आधार पर दो घटना में शामिल दो संदिग्ध मिले। गुरुवार की सुबह क्राइम ब्रांच के निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह और थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की टीम ने दोनों की तलाश के दौरान उनके साथ एक नेपाली आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपित बाइक लेकर नेपाल जाने के लिए निकले हुए थे। पकड़े गए आरोपितों में नेपाल राष्ट्र नवलपरासी जिला थाना बेलाटाड़ी नरसही सुस्ता निवासी संदीप केवट और भुवना निवासी मनोज उर्फ परमजीत तथा राजन सैनी के रूप में हुई। इनके पास से लूट की बाइक और डाक्टर का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
