वाराणसी में गंगा का जल स्तर कम होने के बीस दिन बाद नाव संचालन किया गया शुरू
बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रशासन की ओर से अनुमति मिलते ही मंगलवार को नावें गंगा में उतर गईं। लंबे समय से नौका विहार के आनंद से विरत सैलानियों ने इसका आनंद लिया और गंगा की लहरों संग अठखेलियां भी कीं।
