अधिक पौधे लगाएंगे तो शहर भी खूबसूरत बनेगा, प्रयागराज में बोले कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी -Ripe News-

Vishal Dubey
0
ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने पौधे रोपकर हरियाली का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने आसपास पौधे लगाने चाहिए। यदि पौधे अधिक से अधिक लगाएंगे तो शहर अपने आप खूबसूरत लगेगा। ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ेगा। इसका लाभ सभी को मिलेगा। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि विद्यालय परिसर ने प्रतिदिन पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। किसी खास व्यक्ति को अतिथि बना कर पौधे लगवाए जा रहे हैं। सम्मानित अतिथियों द्वारा लोगो को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए दूरों को भी प्रेरित किया जा रहा है।

विद्याभारती के विद्यालय दे रहे संस्कारयुक्त शिक्षा

पौधे लगाने के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने कहा कि ज्वाला देवी सिविल लाइंस इस महानगर का प्रतिष्ठित विद्यालय है। यह संस्कारयुक्त अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करने के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करता है। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि विद्याभारती के सभी स्कूल संस्कारयुक्त शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा चलाया जाने वाला यह पर्यावरण जनजागरूकता अभियान निश्चित ही सराहनीय प्रयास है। उन्होने उपस्थित लोगो से आग्रह किया की आप सभी लोग धरती को हरा-भरा बनाने की इस मुहिम में शामिल होकर अपने-2 क्षेत्र में लक्ष्य लेकर पौधरोपण कार्यक्रम को गति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top