यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, लखनऊ के एसजीपीजीआई में ली अंतिम सांस
कल्याण सिंह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक चेहरों में एक इसलिए माने जाते हैं क्यूंकि इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी।
