किसी भी आपरेशन के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहे वायुसेना : वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया
एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कमांडरों से कहा कि भारतीय वायुसेना (आइएएफ) को किसी भी सैन्य अभियान के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहना चाहिए। एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि वायुसेना को अपनी क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए।
