नाग पंचमी पर बाबा दरबार में आस्था की कतार, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठी काशी
नाग पंचमी के मौके पर सुबह बाबा दरबार में मंगला आरती के बाद से ही मानो आस्था का सावन उमड़ पड़ा है। चारों ओर हर- हर महादेव का उद्घोष और सुबह से ही मठ मंदिरों में आस्थावानों की कतार लगनी शुरू हुई जो दिन चढ़ने तक जारी रही।
