हाल सही नहीं प्रतापगढ़ के अस्पतालों का, आखिर कैसे मिलेगी प्राण वायु जब अधूरे हैं आक्सीजन प्लांट -Ripe News-

Vishal Dubey
0
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले में हो रहे इंतजाम की रफ्तार चिंताजनक है। आक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। जागरण टीम ने अपने अभियान की पड़ताल में सब अधूरा पाया। सीएचसी की बात दूर, मेडिकल कालेज के अस्पतालों में भी कार्य अधूरा है।

दूसरी लहर में मची थी आक्सीजन के लिए हायतौबा

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आक्सीजन की भारी कमी पड़ गई थी। बहुत से मरीजों की जिंदगी पर संकट आ गया था। सिलिंडर खोजे नहीं मिल रहे थे। एक मात्र लाइसेंसी वेंडर होने से होम आइसोलेट मरीजों को प्राण वायु मुश्किल से मिल रही थी। उसको देखते हुए शासन ने मेडिकल कालेज और प्रमुख सीएचसी पर आक्सीजन प्लांट लगाने को मंजूरी दी। मेडिकल कालेज के पुरुष अस्पताल में तीन महीने से कार्य चल रहा है और अभी केवल शेड व प्लेटफार्म ही बन पाया है। मशीनें नहीं लग पाई हैं। अभी यहां का काम पुराने आक्सीजन प्लांट से किसी तरह चल रहा है। तीसरी लहर इसी महीने आने की आशंका है। उसको देखते हुए अब तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ। महिला विंग में महिंद्रा कंपनी को प्लांट लगाना है। वहां भी कुछ खास कवायद नहीं दिख रही।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top