वाराणसी-औरंगाबाद से झारखंड सीमा तक बिहार की पहली छह लेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ
पहली छह लेन सड़क निर्माण का रास्ता शुक्रवार को साफ हो गया। वाराणसी से औरंगाबाद होते हुए झारखंड बार्डर तक यह सड़क बनेगी। शुक्रवार को इसकी निविदा एनएचएआइ ने दो पैकेज में की। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत इस सड़क का निर्माण कराया जाना है।
