Opposition Politcs: विपक्षी एकता को जमीन पर उतारने के लिए बनेगी संयुक्त समन्वय समिति
भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के राजनीतिक अभियान से लेकर आंदोलनों को संगठित और प्रभावी बनाने के मकसद से संयुक्त समन्वय समिति के गठन की तैयारी की जा रही है। बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समन्वय समिति के गठन का सुझाव देते हुए इसकी जरूरत बताई।
