विंध्य सवर्ण मंच के कार्यकर्ताओं ने अपना दल के सवर्ण विरोधी मानसिकता के खिलाफ किया प्रदर्शन l -Ripe News

Vishal Dubey
0
संवाददाता - अभिषेक पांडेय

सवर्ण विरोधी है अपना दल एस या सवर्णों ने अनुप्रिया को दिया आत्मदाह करने के चेतावनी।
आज विंध्य सवर्ण मंच के कार्यकर्ताओं ने अपना दल के सवर्ण विरोधी मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अनुप्रिया पटेल के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एक चैट के आधार पर, जिसमें यह प्रश्न पूछ गया था कि  ब्राह्मण एवं क्षत्रियों में कौन सी जाति गंदी है,यह आरोप लगाया कि अपना दल सवर्ण विरोधी मानसिकता से पीड़ित है। यह भी आरोप लगाया कि संसद में भी सांसद जी केवल ओबीसी से संबंधित प्रश्न पूछती हैं, ऐसा लगता है कि उनके दिल्ली तक के यात्रा में सवर्णों का योग दान ही नही है।
विंध्य सवर्ण संघ के संस्थापक व के बी कालेज के उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डेय ने कहा मै स्वयं अपना दल के छात्रमंच से के बी कालेज से चुनाव जीता था । लेकिन इन सभी के सवर्ण विरोधी मानसिकता की वजह से ही मैंने अपना दल से दूरी बना ली।जबकि इनको समझना चाहिए कि कोई भी जाति गंदी नही होती।सभी जातियां सुंदर होती है।सभी धर्म सुंदर होते हैं। इसलिए भारत विश्व का सबसे सुंदर राष्ट्र है। आप बोलने को स्वतंत्र है लेकिन इस तरह से नही कि हम सभी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे।अधिवक्ता प्रतीक पाण्डेय ने कहा कि अगर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदया अगर कार्यकर्ताओं के उपर अनुशासनात्मक कार्यवाही नही करती हैं तो निश्चित रूप से कुछ दिनों में हम सभी आत्मदाह करने को बाध्य होंगे।क्योंकि हमारे सम्मान को तो लूट ही लिया गया है।
 इस अवसर पर आयुष त्रिपाठी, हर्षित मिश्र, तन्मय तिवारी, शिवराज शर्मा,मनीष सिंह बघेल,इत्यादि मौजूद रहे। ब्यूरो चीफ अभिषेक पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top