CM योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी आएंगे, बाढ़ क्षेत्र का करेंगे मुआयना और समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दोपहर बाद बनारस आएंगे। बाढ़ क्षेत्र का मौका मुआयना करेंगे। राहत शिविर में भी जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात बचाव राहत प्लान समेत अन्य विषयों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
