CM योगी का भ्रष्टाचार पर एक और प्रहार, चकबंदी में गड़बड़ी पर डीडीसी व बंदोबस्त अधिकारी समेत सात निलंबित
भ्रष्टाचार और आम जन की शिकायतों व समस्याओं की उपेक्षा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रहार जारी है। वाराणसी में चकबंदी में हुई अनियमितता पर सख्त रख अपनाते हुए उन्होंने उप संचालक चकबंदी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी सहित महकमे के सात कार्मिकों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
