प्रेमिका को प्रेमी ने अश्लील मैसेज किया। यह मैसेज युवती के भाई ने देख लिया। तुरंत ही वह प्रेमी के घर पहुंचा। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही तो दोनों पक्षों ने आपस के होने की बात कह कार्रवाई से इन्कार कर दिया। चर्चा है कि मारपीट के दौरान फायरिंग भी हुई।कोतवाली के बिहारीपुर क्षेत्र का है। लड़की का विवाह तय हो चुका था। इधर, लड़की का प्रेमी लगातार उससे संपर्क में था। इसी बीच किसी बात पर लड़की का रिश्ता टूट गया। मना करने के बाद भी प्रेमी लड़की को परेशान कर रहा था। बुधवार देररात प्रेमी ने दुस्साहस करते हुए लड़की को अश्लील मैसेज भेज दिया।
