जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, 28 राज्यों में मौतों की संख्या में 10 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। अलबामा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है। अलबामा में गुरुवार को 50 मौतें हुईं। वहीं पिछले दो से तीन हफ्तों में मौतों की संख्या यहां दोहरे अंकों में देखी गई है। पिछले हफ्ते अलबामा में 5,571 बच्चे संक्रमित हुए। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका कि बच्चे किसके संपर्क में आने संक्रमित हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण दर 23 फीसदी है जो कि काफी चिंताजनक है। यह अमेरिका में सबसे ज्यादा है।
शव रखने तक की जगह नहीं
अलबामा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्कॉट हैरिस ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर लगातार बढ़ रही है। हैरिस ने कहा कि यहां इतने लोग मर रहे हैं कि शव रखने तक की जगह नहीं है। महामारी शुरू होने के बाद पहली बार राज्य ने अपने चार रेफ्रिजेरेटेड ट्रेलरों में से दो को सक्रिय कर दिया है। ऐसे तब किया जाता है जब बड़े पैमाने पर किसी घटना के कारण मौतें हो जाएं।
