मुरादाबाद के पाकबड़ा में प्रापर्टी डीलर के घर से आठ लाख की चोरी, पुलिस ने 11वें द‍िन दर्ज क‍िया मुकदमा -Ripe News-

Vishal Dubey
0
ज‍िले के पाकबड़ा इलाके में चोरों ने प्रापर्टी डीलर के घर से चार लाख रुपये की नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। कूमल लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। परिवार के लोग बरामदे में सोते रहे। जानकारी होने पर स्‍वजन ने थाने में तहरीर दी, मगर पुलिस मामले को दस दिन तक दबाए रही। 11वें दिन पुलिस ने चोरी का मामला अधिकारियों के निर्देश पर दर्ज किया।

चोरों का निशाना बना प्रापर्टी डीलर आजाद पुत्र स्व शराफत अली का मकान। वह पाकबड़ा के बागड़पुर की मढ़ैय्या गांव के रहने वाले हैं। 26 जुलाई को वह गर्मी के चलते परिवार के साथ बरामदे में सोए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर कूमल लगाकर कमरे में दाखिल हो गए। चोर घर से चार लाख रुपये की नकदी, चार तोले सोना, चार तोले चांदी समेत करीब आठ लाख रुपये का सामान बटोर ले गए। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हो सकी। घर में बिखरा समान देखकर स्‍वजन के होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना तो किया पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाने जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन पुलिस देती रही। 11 दिन बाद पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर पाकबड़ा योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top