पीएम आवास योजना में यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने 100 अधिक लाभार्थियों को सौंपी उनके आवास की चाभी

Vishal Dubey
0
प्रयागराज

पीएम आवास योजना में यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने 100 अधिक लाभार्थियों को सौंपी उनके आवास की चाभी ।प्रधानमंत्री आवास योजना के 
तहत मिले आवास की चाभी पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे,गरीब तबके से ताल्लुक रखने वाले लोगों की आखों में दिखी आशियाने की खुशी । सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के साथ महापौर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद थी । 

प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रयागराज में 14,000 लाभार्थियों के आवास की स्वीकृति हुई है, जिसके सापेक्ष 9,179 लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं। 
‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थीयों को चाभी सौंपते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में जब से इस देश की बागडोर संभाली है, तब से आज तक उनकी नीतियों और नेतृत्व के केन्द्र में गाँव, गरीब किसान, महिलाएं और युवा रहे हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रत्येक देशवासी के सर पर पक्की छत हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना है। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्धन गरीब और जरुरत मन्द लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल है। उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के यशस्वी नेतृत्व में समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है। आज वह आर्थिक एवं सामाजिक रुप से सशक्त हुआ है।
मंत्री नंदी ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी मत-मज़हब के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दे रही है ।
आज जिन लाभार्थियों को चाभी सौंपी गई उनमें बड़ी संख्या में अल्प संख्यक समाज की महिलाएं भी शामिल रही है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने 20 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन से जोड़ा है। हमारी सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सतत समर्पित है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि अपना घर हर व्यक्ति और हर परिवार का सपना होता है। जिन लोगों को आज उनके सपनों के घर की चाभी मिली है उनके लिए जीवन का यह अविषमरणीय क्षण है। ऐसे सभी परिवारों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ और उनके समृद्ध और सुखद जीवन की कामना करता हूँ।महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मिशन शक्ति के तहत 18 महिला लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। महापौर ने आवास पाने वाले लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर नगर आयुक्त रवि रंजन, पीओ डूडा वर्तिका सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, नामित पार्षद अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top