अतीक की पत्नी शाइस्‍ता के बाद अब मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 75 हजार का इनाम घोषित!

Vishal Dubey
0

जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर मऊ का शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी की सूचना देने वाले को 25,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. यूपी पुलिस ने मारे गए माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी 50 हजार का इनाम घोषित किया है. उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन की कथित भूमिका को देखते हुए पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

वहीं, मऊ एसपी अविनाश पांडे के अनुसार, माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी एक मामले में वांछित हैं. उसके खिलाफ जिले के दक्षिण टोला थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है. उन्होंने बताया अफशां अंसारी फरार चल रही हैं. इसलिए इनाम की घोषणा की गई है. एक स्थानीय कोर्ट ने इस मामले में मुख्तार और अफशां के खिलाफ वारंट जारी किया था.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top