उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी के अत्यंत दुःखद निधन से स्तब्ध व दुखी हूं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
