त्यौहार पर मिठाई की बढ़ती मांग तथा दुकानों पर लगातार बढ़ती भीड़ का नाजायज लाभ लेने वालों पर योगी आदित्यनाथ सरकार की नजरें टेढ़ी हैं। त्यौहार के समय मिठाई तथा अन्य उत्पादों में मिलावट पर प्रभावी शिकंजा कसने के बाद सरकार अब घटतौली (Less Weighing) पर अंकुश लगाने के प्रयास में है। इसी क्रम में मिठाई तौलने के दौरान डिब्बे का भी वजन उसमें शामिल करने वालों पर पांच हजार रुपया जुर्माना का प्रावधान किया गया है। इसकी शिकायत के लिए एक टोल फ्री नंबर ( Toll Free Number) भी जारी किया गया है।
प्रदेश में अब मिठाई के साथ डिब्बा का भी वजन भी शामिल करने पर दुकानदार को पांच हजार रुपया तक जुर्माना देना पड़ सकता है। किसी भी शहर, जिले या कस्बे में अगर दुकानदार आपको गत्ते के डिब्बे के साथ मिठाई तौलकर देता है तो तत्काल आप इसकी शिकायत करें, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- उत्तर प्रदेश में सामानों की घटतौली की शिकायत को लेकर सरकार काफी गंभीर
- घटतौली करने वालों के खिलाफ सरकार के निर्देश पर बाट माप विभाग ने कार्रवाई की रणनीति बनाई
- बाजार में सामान खासकर मिठाई लेते समय काफी दुकानों पर देखा जाता है कि जितनी महंगी मिठाई होती है, उतना ही डिब्बे का मूल्य लगता है
- यह खेल काफी समय से चल रहा है। खासकर त्योहारों के समय तो मिठाई की मांग बढ़ने पर मिठाई के साथ डिब्बे का वजन तौलने की संभावना बढ़ जाती है
- जैसे डिब्बे का वजन अगर 50 से 100 ग्राम है तो ग्राहक को इतनी मिठाई लगभग दो या तीन पीस मिठाई कम मिलती है।
