वाराणसी के रामनगर में गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर फटने से चार लोग गंभीर रूप से झुलसे
रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद चौराहा स्थित एक मजार के समीप रविवार को गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक बच्ची की हालत गंभीर होने की सूचना है वहीं दुकानदार सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
