वाराणसी में फिर बढ़ने लगा गंगा का जल स्तर, शाम छह बजे से दो सेमी प्रतिघंटा की दर से बढ़ाव
बुधवार को जहां सुबह से शाम छह बजे तक जल स्तर स्थिर था तो उसके बाद दो सेंटीमीटर की दर से बढ़ाव दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रात आठ बजे गंगा का जल स्तर वाराणसी में 64.30 मीटर था। बढ़ाव जारी था।
